करोना वायरस इफेक्ट्स : पहली बार एयर इंडिया कर्मचारी को मिली क्वॉरेंटाइन लीव

नई दिल्ली। एयर इंडिया जैसी हवाई सेक्टर की दिग्गज कंपनी ने अपने कर्मचारी को स्पेशल क्वारंटाइन लीव दिया है जो कि भारत में किसी एयरलाइन द्वारा उठाया गया अपने आप में ये पहला कदम होगा।

एयर इंडिया ने अपने कर्मचारियों को 19 जून को नोटिस देते हुए कहा कि कंपनी 14 दिनों के लिए ऐसे कर्मचारी को होम क्वारंटाइन के लिए भेज देगी जो कर्मचारी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आया हो या संसर्गित वातावरण से आया हो।

एयरलाइन ने आगे कहा कि कम्युनिटी ट्रांसमिशन के खतरे के चलते जहां स्रोत का पता चलना मुश्किल है ऐसे में कोरोना पॉजिटव पाये जाने वाले कर्मचारी को तुरंत होम क्वारंटाइन के लिए भेज दिया जायेगा।
एयर लाइन के निर्णय में सबसे महत्वपूर्ण ये है कि कर्मचारियों की दी इस स्पेशल लीव को उनके लीव एकाउंट से घटाया नहीं जायेगा।

वर्तमान में सभी एयरलाइंस जो अपने कर्मचारियों को संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने पर लीव पर भेजती हैं तो उस लीव को सिक लीव (sick leave) माना  जाता है।

एयर इंडिया कोविड-19 पॉजिटिव पायलट और अन्य कर्मचारियों के कई मामले सामने आये हैं। इसमें विदेशों में फंसे भारतीयों के घर वापसी के लिए चलाये गये वंदे भारत अभियान में शामिल पायलटों और कर्मचारियों का भी समावेश है।

↑
Exit mobile version