करण जौहर ने घर में रखी वेलेंटाइन डे पार्टी, कपल्स के लिए थी ‘नो एंट्री’

Valentines

मुंबई।  बॉलीवुड के पॉपुलर  निर्देशक और निर्माता करण जौहर ने बीते दिन वेलेंटाइन डे के खास मौके पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी की खास बात ये थी कि यह पार्टी सिर्फ सिंगल्स के लिए रखी गई थी।

yashbharat

पार्टी में अथिया शेट्टी से लेकर सोनाक्षी सिन्हा, मनीष मल्होत्रा और सुजैन खान समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे। इस दौरान सभी जमकर मस्ती करते हुए नजर आए।

yashbharat

करण समेत कई लोगों ने इस पार्टी की तस्वीरों को सोशल साइट पर फैंस के साथ शेयर की हैं। इस पार्टी के दौरान कई तरह के प्लेकॉर्ड भी नजर आए।

yashbharat

जिनमें ‘सिंगल एफ’, ‘लव डिस्पॉइंट’, ‘पिज्जा इज इटर्नल’, ‘वी फॉर वोदका’, ‘रोजेज आर रेड एंड शिट’ जैसे शब्द लिखे हुए थे। इसके अलावा करण ने एक स्वेटशर्ट भी पहन रखा था, जिसमें लोगों के एक्स लवर्स के लिए एक मैसेज लिखा हुआ था कि ‘नो स्पेश फॉर एक्स लवर्स’।

yashbharat

yashbharat