Latestमध्यप्रदेश

कम्प्यूटर बाबा को दिगम्बर अखाड़े से किया गया निष्कासित, दिखाया बाहर का रास्‍ता

उज्जैन। अखिल भारतीय श्री पंच दिगम्बर अनी अखाड़ा ने बैठक में कम्प्यूटर बाबा को निष्कासित कर दिया है। माना जा रहा है कि अब उन्हें प्रयागराज में होने वाले कुंभ में शामिल नहीं होने दिया जाएगा। उन पर निजी स्वार्थ के लिए काम करने का आरोप था। इसके साथ ही संतों की छवि खराब करने का आरोप भी उन पर लगा है।

इसके पहले कम्प्यूटर बाबा को मप्र सरकार ने राज्यमंत्री का दर्जा दिया था। कुछ समय बाद उन्होंने यह पद छोड़ दिया और सरकार के खिलाफ उतर गए। हाल ही में उन्होंने ग्वालियर में संतों के ‘मन की बात’ नाम से एक कार्यक्रम आयोजन किया था। इसमें संतों के सामने उन्होंने सरकार के विरोध में उतरने का ऐलान किया था। कम्प्यूटर बाबा का असली नामदेव दास त्यागी है। वे अलग-अलग मामलों में तीन कलेक्टरों के खिलाफ मोर्चा भी खोल चुके हैं।

Leave a Reply

Back to top button