Latestमध्यप्रदेश

कमल नाथ और अजय सिंह पर एससी-एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई नहीं हुई तो जान दे दूंगी: इमरती देवी

Imarati Devi डबरा में चुनावी सभा में कमल नाथ की अशोभनीय टिप्पणी के बाद ग्वालियर-चंबल में दिनभर राजनीति गरमाई रही। भाजपा प्रत्याशी व मंत्री इमरती देवी सोमवार को कमल नाथ पर जमकर हमला बोला। डबरा में पत्रकारों से बात करते-करते वह इतनी उद्वेलित हो गईं कि रो पड़ीं। इमरती देवी ने कमल नाथ को कभी कलंक नाथ कहा तो कभी राक्षस से तुलना की। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि अगर कमल नाथ और अजय सिंह पर हरिजन एक्ट नहीं लगा तो जान दे दूंगी।

इमरती देवी ने कहा कि एक अजा महिला से इस तरह बोलना ठीक नहीं है। वो बंगाली आदमी है। उसे बोलने की सभ्यता नहीं है। मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद पागल हो गया है। वो क्या है, हम सब जानते हैं। इमरती देवी ने कहा कि मुझपर जो अशोभनीय बात कही है। यह टिप्पणी उनके स्वजन के लिए होगी। ये मध्यप्रदेश है यहां महिलाओं की पूजा होती है।

मैं पैर छूती थी: इमरती देवी ने कमल नाथक की तुलना राक्षस से की। उन्होंने कहा कि मैं कमल नाथ का पैर छूती तो भगा देते थे। तू-तड़ाक कर बोलते थे। मैं राक्षस मानती हूं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम