कमलनाथ को MP प्रदेश कांग्रेस की सौंपी जा सकती है कमान

kamalnath 1466022821

भोपाल। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस में नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर सुगबुगाहट फिर से तेज हो गई है. चुनावों में बीजेपी से मुकाबला करने के लिए कांग्रेस अब कमलनाथ को मध्य प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौपने की तैयारी में है.  प्रदेश में कमलनाथ की बढ़ी सक्रियता के बाद अब कांग्रेस संगठन में बदलाव की तस्वीर भी अब साफ होने लगी है.

जानकार सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश अध्यक्ष की कमान कमलनाथ को सौंपे जाने का एेलान जल्द हो सकता है. इसकी घोषणा आगामी एक-दो दिन में हो सकती है. कांग्रेस संगठन में होने वाले इन बदलावों में ज्योतिरादित्य सिंधिया को चुनाव अभियान समिति की जिम्मेंदारी सौंपी जा सकती है.

इनके अलावा चुनावों से पहले प्रदेश के अन्य बड़े नेताओं के बीच समन्वय स्थापित करने की जिम्मेदारी वरिष्ठ वरिष्ठ और कांग्रेस के विधि विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक तनखा को दी जा सकती है.

वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस संगठन में बदलाव को लेकर हो रही देरी पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा है कि संगठन अपना काम कर रहा है और इसमें परिवर्तन और  सीएम चेहरे को लेकर फैसला  राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को करना है.

इसे भी पढ़ें-  धान के अवैध परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: कटनी-जबलपुर बायपास पर 301.50 क्विंटल धान से भरा ट्रक पकड़ाया, 88,930 रुपये का जुर्माना वसूला

Leave a Reply