मध्यप्रदेश

कमलनाथ का आरोप- ‘राज्य में कुछ सरकारी कर्मचारियों का भाजपा से है गुप्त लगाव’

भोपाल: कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ, कांग्रेस उम्मीदवारअरुण यादव के समर्थन में सार्वजनिक रैली को संबोधित करने बुदनी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में कुछ सरकारी कर्मचारियों का भाजपा से गुप्त लगाव है। साथ ही, उन्होंने चेतावनी दी कि उनकी पार्टी के सत्ता में आने पर इन लोगों को ‘कोपभाजन’ बनने के लिए तैयार रहना चाहिए।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र में अपनी पहली रैली को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने कहा, ‘कमलनाथ की चक्की चलती है देर से, पर बहुत बारीक पीसती है’।कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि कुछ सरकारी अधिकारी भाजपा का समर्थन कर रहे हैं जो पिछले 15 साल से शासन में हैं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को भी आगाह करते हुए कहा कि उन्हें अपनी वर्दी का सम्मान करना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चौहान पर प्रहार करते हुए कहा कि नर्मदा और गंगा नदियों को साफ करने के बजाय उन्होंने बैंकों को साफ कर दिया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply