Monday, May 18, 2026
Latest:
व्यापार

कमजोर क्रेडिट स्कोर होने पर भी आपको फटाफट मिलेगा लोन, जानिए क्या है तरीका

नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। बढ़ती महंगाई के दौर में अपनी जरुरूतों को पूरा करने के लिए आपकी मासिक सैलरी काफी नहीं होती है। जीवन के किसी न किसी मोड़ पर आपको लोन की दरकार होती ही है। हालांकि, बैंकों से लोन लेना आज के समय में आसान नहीं रह गया है। बैंक आपकी मासिक सैलरी, आपके रहन-सहन और आपके क्रेडिट स्कोर के आधार पर ही आपको लोन देने पर राजी होता है। अगर आप किसी पुराने लोन की किश्त चुकाने में देरी करते हैं तो आपका क्रेडिट स्कोर खराब हो सकता है और इस सूरत में बैंक आपको लोन देने में ना-नुकुर कर सकते हैं। अगर आप भी इसी स्थिति में हैं और आपको लोन की सख्त जरूरत है तो हम अपनी इस खबर में आपको इसका समाधान बता रहे हैं।

खराब क्रेडिट स्कोर की स्थिति में भी ऐसे काफी सारे विकल्प होते हैं जिनकी मदद से आप आसानी से लोन ले सकते हैं। खराब क्रेडिट स्कोर होने पर भी आप ज्वाइंट लोन, गोल्ड लोन और प्रॉपर्टी लोन का सहारा ले सकते हैं। हम आपको इन तीनों विकल्पों में से गोल्ड लोन के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

गोल्ड लोन: इस स्कीम में सोने की ज्वैलरी गिरवी रखकर लोन लिया जा सकता है। लोन की राशि गिरवी रखे गए सोने की कीमत पर निर्भर करती है। आरबीआई के अनुसार, ज्वैलरी की सोने की कीमत का 75 फीसद तक लोन लिया जा सकता है। इसको सोने की शुद्धता को चेक करने और सोने की बाजार में कीमत की जानकारी के बाद तय किया जाता है। इस लोन के लिए अच्छे क्रेडिट स्कोर की जरूरत नहीं है। इस प्रक्रिया में बहुत कम पेपर वर्क होता है, जिसकी वजह से 5 मिनट से कम समय में लोन मिल सकता है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply