CoronaLatest

कनिका कपूर की कोविड 19 रिपोर्ट आई निगेटिव, लेकिन घर जाने की नहीं मिली इजाजत

लखनऊ। बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के फैंस और परिवार के लिए खुशखबरी सामने आई है। कोरोना वायरस से संक्रमित की अभी तक की सभी रिपोर्ट्स पॉजिटिव आ रही थीं लेकिन इस बीच पहली बार कनिका की कोविड 19 रिपोर्ट निगेटिव आई है। हालांकि इसके बाद भी सिंगर अभी अपने घर नहीं जा सकती हैं।

दरअसल कनिका की ये पहली रिपोर्ट है जो निगेटिव आई है, लेकिन बावजूद इसके कनिका घर नहीं जा पाएंगी और उन्हें लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई  में ही रहना पड़ेगा। डॉक्टर्स का कहना है कि जब तक कनिका की एक और रिपोर्ट निगेटिव नहीं आएगी तब तक उन्हें घर जाने की इजाजत नहीं दी जा सकती है। याद दिला दें कि कोरोना वायरस संक्रमित मरीज की हर 48 घंटे के बाद जांच की जाती है।

Back to top button