Latestमध्यप्रदेश

कतिथ साले की पुलिस को धौंस के बाद सीएम शिवराज बोले-‘मध्यप्रदेश में मेरी करोड़ों बहनें लिहाजा में कई का साला हूँ’

भोपाल। पुलिस को चैकिंग के दौरान वाहन मालिक द्वारा मुख्यमंत्री के रिश्तेदार होने की धौंस देने का मामला शुक्रवार को भी सुर्खियों में रहा। मामला गरमाते देख पुलिस ने जहां दूसरे दिन संबंधित वाहन मालिक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत तीन हजार रुपए का ई-चालान जारी कर दिया है।

वहीं मीडिया से इस मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में मेरी करोड़ों बहनें और जीजा हैं, लिहाजा कई का मैं साला हूँ।

लेकिन इस मामले में कानून अपना काम करेगा। हालांकि चालान जिस पते पर जारी किया गया, वहां वाहन मालिक पिछले डेढ साल से नहीं रहता है। इस स्थिति में चालान संबंधित तक नहीं पहुंच सका। पुलिस अब उक्त वाहन मालिक के नए पते की जानकारी जुटा रही है।

Leave a Reply

Back to top button