मध्यप्रदेश

कटनी से गांजा ले जा रहे 2 युवक सिहोरा में गिरफ्तार

कटनी। थाना सिहोरा अंतर्गत आज पंचवटी ढाबा के सामने नाकाबंदी की गयी ।

दोपहर लगभग 2 बजे मोटर सायकिल पर मुखबिर  के बताये हुलिये के 2 व्यक्ति आते दिखे, मोटर सायकिल  को रूकवाकर मोटर सायकिल पर बैठे व्यक्तियों से नाम पता पूछा मोटर सायकिल चालक ने अपना नाम “शंकर लाल पटैल उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम तखला निवार थाना माधव नगर जिला कटनी एवं पीछे बैठे हुये व्यक्ति ने जगन्नाथ काछी उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम मनु खमरिया थाना सिहोरा बताया।

दोनों को मुखबिर की सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी लेने पर  जगन्नाथ द्वारा अपने हाथ में लिये हुये सफेद रंग के थैलेे के अंदर खाकी रंग के टेप में 5 पैकेटों में लिपटा हुआ मादक पदार्थ गांजा रखा मिला

जो तौल करने पर कुल 5 किलो कीमती लगभग 80 हजार रूपये का होना पाया गया, मादक पदार्थ गांजा एवं मोटर सायकिल क्रमांक एमपी 21 एमएल 3824 लाल काले रंग की डीलक्स जप्त करते हुये, दोनों आरोपी शंकर लाल पटैल एवं जगन्नाथ काछी  के विरूद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाहि की ।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम