katni

कटनी से अहमदाबाद की प्राईवेट लैब भेजे जा रहे कोरोना सेम्पल, 1980 रूपए में हो रही एक सेम्पल की जांच, 1 महीने में पौने दो करोड़ का होगा भुगतान !

कटनी। कटनी जिले से कोरोना के संदिग्ध मरीजों के सेम्पल अहमदाबाद में एक प्राईवेट लैब में जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।

एक सेम्पल की जांच 1980 रूपए में हो रही है। हर रोज कम से कम 300 सेम्पल भेजने के लिए कहा गया है।

प्राईवेट लैब को हर रोज 6 लाख रूपए और 1 महीने में 9 हजार सेम्पलों का पौने दो करोड़ रूपए भुगतान किया जाएगा।

अभी तक सेम्पल आईसीएमआर लैब जबलपुर भेजे जा रहे थे लेकिन सोमवार से सुप्राटेक माइक्रोपेथ लेबो एंड रिसर्च ट्रस्टी प्राईवेट लिमिटेड अहमदाबाद में सेम्पल भेजने के लिए कहा गया है।

सूत्रों के मुताबिक कटनी से एक प्राईवेट वाहन के जरिए सेम्पल को पहले जबलपुर, फिर जबलुपर से एक बड़ी गाड़ी में इंदौर और इंदौर से प्लेन के जरिए अहमदाबाद पहुंचाया जा रहा है।

सीएमएचओ डॉ. आर बी सिंह ने यश भारत को बताया कि राज्य सरकार द्वारा जिले से सुप्राटेक लैब अहमदाबाद सेम्पल भेजने के लिखित निर्देश दिए गए हैं।

जिस पर सोमवार से सेम्पल को अहमदाबाद भेजा जा रहा है। एक सेम्पल की जांच 1980 रूपए में हो रही है। इसका भुगतान शासन स्तर होना है। कटनी में बजट आवंटित किए जाने पत्राचार किया जा रहा है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम