katni
कटनी सब्जी विक्रेता सहित दो ने लगाई फांसी

कटनी। कटनी व ढीमरखेड़ा थाना अंतर्गत दो लोगों के द्धारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले प्रकाश में आए हैं। पुलिस मर्ग कायम कर मामलों की जांच कर रही है। इस संबंध में हासिल जानकारी के मुताबिक कोतवाली के सब्जी मंडी क्षेत्र में सब्जी व्यापार करने वाले 42 वर्षीय मक्खन कुशवाहा के द्धारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई। उसकी लाश आज सुबह सब्जी दुकान के अंदर फांसी के फंदे पर लटकती हुई बरामद की गई। आत्महत्या किए जाने के पीछे आर्थिक तंगी को कारण प्रारंभिक कारण बताया जा रहा है। इसी प्रकार ढीमरखेड़ा थाना अंतर्गत ग्राम कटरिया में 56 वर्षीय रामकुमार गौड़ ने भी फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। रामकुमार ने आत्महत्या क्यों कि अभी इस बात का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस शवपरीक्षण कराते हुए मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।








