कटनी में स्तुत्य सहयोग से प्रदेश का पहला सुविधायुक्त मुक्तिधाम बना नगर का गौरव

कटनी। कटनी शहर के सर्वसुविधायुक्त मुक्तिधाम में 53लाख की लागत से निर्मित शवदाह गृह स्थल का
कलेक्टर शशिभूषण सिंह ने अवलोकन किया। इस मौके पर एसडीएम बलवीर रमन तहसीलदार मुनव्वर खान आयुक्त सत्येन्द्र सिंह धाकरे, डिप्टी आयुक्त अशफाक कुरैशी, इंजीनियर राकेश शर्मा, शैलेष जायसवाल, सुधीर मिश्रा, आदेश जैन, अरविंद प्यासी तेजभान मुक्तिधाम विकास समिति के संरक्षक साहित्यकार मनोहर मनोज समिति अध्यक्ष व समाजसेवी अजय सरावगी, अथर्व तिवारी, पत्रकार लालजी शर्मा, भवानी तिवारी की उपस्थिति रही।

अजय सरावगी ने कलेक्टर को अवगत कराया कि विगत 16/12/2016को मुक्ति धाम विकास समिति ने विधायक संदीप जायसवाल से गैस शवदाह की मांग करते हुये पत्राचार किया था उन्होंने खनिज संरक्षण व पर्यावरण मद से 53 लाख स्वीकृत कराते हुये गैस शवदाह गृह का निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया तथा भाजपा शासन में निगम प्रशासन को इस कार्य के लिये अनुशंसित कराया गया।गैस शवदाह स्थल लोकापर्ण के लिये तैयार है इसके अलावा
सुरक्षा की दृष्टि वाऊण्डी वाल का निर्माण भी कराया गया।

कलेक्टर ने दिये बाउंड्री बाल बनाने एवं विशेष साफ सफाई के निर्देश
कलेक्टर शशिभूषण सिंह ने गैस शवदाह स्थल का अवलोकन करते हुये मुक्तिधाम विकास समिति द्वारा किये गये सेवा कार्य की सराहना की। तथा नगर निगम को फव्वारा चालू करने एवं प्रांगण की विशेष सफाई के निर्देश दिए तथा और भी पौधरोपण के लिए के कटनी टेंट लाईट एसो अध्यक्ष अजय सरावगी को निर्देशित किया कलेक्टर ने मुक्तिधाम में शोकसभा हाल का निरीक्षण किया एवं ओम प्रकाश सरावगी संस्कार सदन निर्धन लोगों के लिये संचालित निशुल्क स्कूल का निरीक्षण किया।
उन्होंने औषधीय नर्सरी का अवलोकन करते हुए गुरूच का वितरण करने कहा। कलेक्टर श्री सिंह ने गरीबों के बच्चों के लिये स्कूल संचालित करने के लिये अनुकरणीय पहल बताया इस मौके पर का समिति के संरक्षक साहित्कार श्री मनोहर मनोज ने कलेक्टर को बताया कि निशुल्क विद्यालय से लगभग 1500 छात्र छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर चुके हैं तथा डेढ़ सौ बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं समाजसेवी शरद सरावगी परिवार द्वारा बच्चों के अध्ययन कार्य में एवं विद्यालय संचालन में सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।
इस मौके पर अजय सरावगी ने कलेक्टर से मांग की कि जीआरपी द्बारा लावारिस लाशों को असुरक्षित तरीके से दफन किया जाता है जिस पर रोक लगायी जाये पूर्व लावारिस शवों को चक्करघाट गयत्री नगर क्षेत्र में जीआरपी दफन करती है।इसके अलावा आदर्श कालोनी से मुक्ति धाम मार्ग को खोलकर नदीपुल पर जाम की समस्या से छुटकारा मिलने की बात बतायी गयी।
विधायक संदीप जायसवाल महापौर रहते पेवर ब्लाक से विकास को गति दी
मुड़वारा विधायक जायसवाल द्वारा नगर निगम में महापौर कार्यकाल के दौरान की मुक्तिधाम प्रांगण में पेवर ब्लॉक का कार्य कराकर विकास को गति प्रदान की। तो वही विधायकी कार्यकाल में मुक्ति धाम विकास समिति की मांग पर प्रदूषण मुक्त गैस शवदाह स्थल का निर्माण में एडीचोटी के प्रयास किये।नगर के दानदाताओं और दलगत राजनीति से उठकर हर वर्ग के लोगों ने विकास में जनभागीदारी से सहयोग दिया।
ने में आसानी होगी।
पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व सत्येंद्र पाठक व पुत्र पूर्व मंत्री संजय पाठक का योगदान
पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय पं सत्येंद्र पाठक ने मुक्तिधाम के विकास में अतुलनीय योगदान दिया उन्होंने अपने कार्यकाल में बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य में राजनीति से ऊपर उठकर विकास कार्य कराये वहीं उनके पुत्र पूर्व मंत्री एवं बिजयरावघगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने पिता श्री स्वर्गीय श्री सत्येंद्र पाठक की स्मृति में मैहर आने जाने वाले दर्शनार्थियों के लिए व पप्रयागराज बनारस से आने वाले पुरोहितों के लिए भव्य सर्वसुविधा युक्त गेस्ट हाउस का निर्माण कराया एवं मुक्तिधाम में अन्य निर्माण कार्यों के लिए इस स्तुत्य योगदान दिया।
मुक्तिधाम के लिए शहर के दानदाताओं ने जनभागीदारी से भरपूर योगदान दिया। परिणाम स्वरूप आज मुक्तिधाम सर्व सुविधा युक्त एवं पप्रदेश स्तर का नंबर वन गया है।वृहद वृक्षारोपण फव्वारे रंगीन छतरी शोकसाभा हाल शिलाशिवलिंग सहित खूबसूरत गेट से एक सौदर्य पार्क की तरह बन गया है।








