katni

कटनी में भाजपा का मेगा नामांकन इवेंट, संजय, कश्यप, प्रणय एक साथ पहुंचे पर्चा दाखिल करने

कटनी। भाजपा ने आज कटनी जिले की चारों विधानसभाओं के प्रत्याशियों के साथ नामांकन रैली को अपने मेगा इवेंट के रूप में दिखाने की कोशिश की। हालांकि इस नामांकन रैली में कटनी से भाजपा प्रत्याशी सन्दीप जायसवाल शामिल नहीं थे। वे रैली के पूर्व ही अपने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे तथा नामांकन दाखिल किया।

जिला भाजपा कार्यालय से भाजपा की इस नामांकन मेगा इवेंट में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे भी शामिल हुए। ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार आतिशबाजी के साथ भाजपा कार्यालय से निकली इस नामांकन रैली में विजयराघवगढ़ से प्रत्याशी संजय सत्येन्द्र पाठक, बड़वारा से प्रत्याशी मोती कश्यप,तथा बहोरीबंद से प्रत्याशी प्रणय पांडे एक साथ शामिल हुए।

बड़ी संख्या में विजयराघवगढ़, बहोरीबंद तथा बड़वारा के प्रत्याशी समर्थक इस नामांकन रैली में शामिल हुये। खुली जीप में प्रत्याशियो के साथ महापौर शशांक श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी, नगर अध्यक्ष रामरतन पायल आदि मौजूद थे।

प्रत्याशियों के हुआ आमना सामना दी एक दूसरे को बधाई
20181109 140519
कलेक्ट्रेट परिसर में जब भाजपा के प्रत्याशी संजय पाठक मोती कश्यप प्रणय पांडे नामांकन दाखिल करने जा रहे थे तब कांग्रेस से कटनी मुड़वारा प्रत्याशी मिथलेश जैन वापस आ रहे थे सभी का आमना सामना हुआ तो सभी ने एक दूसरे को बधाई दी।

Leave a Reply

Back to top button