#MP Vidhansabha ElectionskatniLatest

कटनी में बोले CM कमलनाथ-‘एक ओवर ब्रिज से क्या होगा, कटनी का बनेगा विकास मॉडल’

कटनी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि कटनी संपन्न जिला है। फिर भी गरीबी है। और गरीबी हटाना जरूरी है। कटनी में एक ओवर ब्रिज बनने से क्या होगा। हम कटनी का विकास मॉडल बनाएंगे। कटनी के लोग स्पष्ट बात करते हैं। इसलिए मैं भी स्पष्ट बात करूंगा कि छिंदवाड़ा मॉडल चाहिए तो कांग्रेस को समर्थन दे। छिंदवाड़ा की जनता की तरह कटनी से भी कांग्रेस को समर्थन दें।

IMG 20190502 WA0080

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री कमलनाथ गुरुवार को घंटाघर में खजुराहो से कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती कविता सिंह के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। कमलनाथ ने कहा कि बहुत दिनों बाद कटनी आया हूं।आयुध निर्माणी कटनी के निजीकरण की बात हो रही है। हमने ऐसे संस्थानों का राष्ट्रीयकरण किया था। और मोदी जी ने क्या किया।बेरोजगारी बढ़ाने निजीकरण को बढ़ावा दिया। मोदी जी के राज में बैंक साफ हो गए। बेरोजगारों को रोजगार देने का वादा झूठा निकला। अच्छे दिन आने वाले हैं के नारे के जवाब में,अब जनता कह रही है मोदी जी हम आपको घर बैठाने वाले हैं।
यह कैसा प्रदेश हमें सौंपा
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान जी ने हमें ऐसा मध्य प्रदेश सोपा जो बेरोजगारी में नंबर वन, पिछड़ेपन में नंबर वन और बलात्कार में नंबर वन रहा।120 दिनों में हम प्रदेश की सूरत बदलने की ओर आगे बढ़ चुके हैं। शिवराज सिंह जी को चैलेंज देता हूं की, आमने सामने खड़े हो और अपना 15 सालों का हिसाब दे हम अपना अपना हिसाब देंगे।

IMG 20190502 WA0083

न्याय योजना बाजार में लाएगी पैसा

IMG 20190502 WA0074

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने काम सेफ्टी न्याय योजना पर कहा की गरीबों के खाते में पैसा आएगा तो उनके जीवन में खुशहाली आएगी। अच्छी शिक्षा पाएंगे, अच्छा कपड़ा पहनेंगे। यह पैसा कटनी के बाजार में भी आएगा जो उन्नति लाएगा।15 वर्षों में प्रदेश बहुत पिछड़ा हम इसे विकास की अग्रिम पंक्ति में लाकर खड़ा करेंगे।

IMG 20190502 WA0076

कविता दिल्ली में उठाएगी आवाज

खजुराहो से कांग्रेस प्रत्याशी कविता सिंह की ओर इशारा करते हुए कमलनाथ ने कहा कि ये आपकी आवाज दिल्ली में उठाएंगी। आप कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन दे

तो नर्मदा के पानी की बात नहीं होती

मुख्यमंत्री से पूर्व राज नगर विधायक नाती राजा ने नर्मदा का पानी कटनी जिले को दिलाने की मांग रखी।इस पर कमलनाथ ने कहा कि 15 वर्षों में कटनी में विकास हुआ होता तो आज नर्मदा का पानी पहुंचाने की बात ना होती।उन्होंने कहा कि कटनी में एक ओवर ब्रिज से कुछ नहीं होने वाला। हम इस शहर के लिए एक विकास मॉडल बनाएंगे।
6 मई के बाद 6 जून आएगा
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इशारों -इशारों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संकेत दिया कि 6 मई के बाद 6 जून भी आएगा और जब तक फसल कट चुकी होगी। उनका इशारा एकजुट होकर कांग्रेस के पक्ष में काम करने की ओर था।

20 वर्षों में कटनी वैसा ही –कविता
स प्रत्याशी श्रीमती कविता सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि 20 वर्षों में कटनी की सूरत नहीं बदल पाई। इससे पहले कांग्रेस के शासन में कटनी मैं बहुत विकास हुआ।कविता सिंह ने कटनी में शिक्षा में गुजारे 1 वर्ष का जिक्र करते हुए समर्थन मांगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से कटनी की कुछ मांग भी रखी।
कांग्रेसी की सदस्यता ली

IMG 20190502 WA0078

अधिवक्ता संघ अध्यक्ष राजेश ने अपने साथियों के साथ कांग्रेसी की सदस्य ग्रहण की। इसके अलावा कुछ अन्य लोगों ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण ली। मुख्यमंत्री की सभा में शहर कांग्रेस अध्यक्ष मिथिलेश जैन ,ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष गुमान सिंह, पूर्व विधायक लक्ष्मी बाझल, रमाकांत पाठक, पद्मा शुक्ला ,सौरव सिंह सिसोदिया, गिरधारी लाल स्वर्णकार ,जालिम यादव ,रजनी सोनी, राजा जगवानी, गुड्डू दुबे ,राकेश जैन कक्का, मनु दीक्षित, अंशु मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद थे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply