Site icon Yashbharat.com

कटनी में फोटोग्राफर का कम्प्यूटर हैक, हैकर्स ने कहा : 50 प्रतिशत कर डिस्काउंट दे रहा हूं, 490 डॉलर चाहिर..

25 08 2020 pak hackers 20667593 175818860

कटनी(आशीष रैकवार)। माधवनगर में फोटो स्टूडियो चलाने वाले एक फोटोग्राफर का कम्प्यूटर हैक होने का मामला सामने आया है। हैकर्स ने कम्प्यूटर हैक करते हुए इसमे अपलोड शादी और अन्य कार्यक्रमों के वीडियो और फोटोग्राफ्स को हैक कर लिया है और डाटा रिलीज करने के लिए 490 डॉलर यानि करीब 35 हजार रूपयों की मांग की जा रही है।

हैकर्स ने फोटोग्राफर को भेजे मेल में कहा है कि डाटा रिलीज करने के लिए 980 डॉलर लगेंगे, लेकिन इस समय 50 प्रतिशत डिस्काउंट ऑफर चल रहा है, इसलिए 490 डॉलर लगेंगे। वो भी 72 घंटे के अंदर। इसके बाद डाटा रिलीज करने के लिए पूरा पैसा देना होगा। इस घटना से शहर और माधवनगर में फोटोग्राफर का व्यवसाय करने वालों में हड़कम्प मच गया है।

यह घटना माधवनरग में आईना फोटो स्टूडियो के संचालक सत्यजीत रोचलानी के साथ हुई है। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक को देते हुए कार्यवाही की मांग की है। यूथ फोटोग्राफर एसोसिएशन द्वारा दी गई लिखित शिकायत में बताया गया है कि 25 मई को सत्यजीत रोचलानी घर पर काम कर रहे थे, तभी उनका कम्प्यूटर हैक हो गया। उनके कम्प्यूटर में कई लोगों की शादी, विवाह एवं अन्य समारोह के वीडियो और फोटोग्राफ्स अपलोड थे।

कम्प्यूटर हैक होने के थोड़ी देर बाद एक मेल आया, जिसमे हैकर्स द्वारा हैक किये गए डाटा को रिलीज करने के लिए 490 डॉलर लगभग 35 हजार रुपए की मांग की गई। यूथ फोटोग्राफर एसोसिएशन ने शिकायत की जांच करते हुए हैकर्स के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। माधवनगर टीआई संजय दुबे ने बताया कि फोटोग्राफर का कम्प्यूटर हैक किए जाने की शिकायत मिली है। जांच की जा रही है। जांच के बाद ही यह पता चल पाएगा कि किसने कम्प्यूटर हैक किया है।

Exit mobile version