
कटनी जिले के ढीमरखेड़ा तहसील के उप तहसील उमरियापान के ग्राम बनिहरा में कच्ची दीवार के ढह जाने से 4 बच्चों की दबकर मौत हो गई है।
मौके पर पहुंचे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा और एस डी एम सपना त्रिपाठी ने बताया कि तीन परिवारों के 4 बच्चों की सडक से गुजरते हुए दीवार ढह जाने से दब कर मृत्यु हुई है।
मृतकों में तीन लड़कियां और एक लडका शामिल हैं। जिला प्रशासन द्वारा राहत वचाव के कार्यो के बाद पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता स्वीकृत की जा रही है।








