CoronakatniLatest

कटनी में कोरोना से बड़ी राहत का तीसरा दिन, आज मिले 7 पॉजिटिव

कटनी। कटनी जिले में कोरोना से राहत का आज तीसरा दिन भी ठीक था। आज सुबह मिली रिपोर्ट में 7 नए पॉजीटिव मिले। कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी कि कोरोना संक्रमण का देश की तरह मध्यप्रदेश और कटनी में भी प्रभाव कम हुआ है।

जबलपुर कटनी जिले में तो रिकवरी का प्रतिशत 90 के ऊपर है जबकि मृत्यु दर 1 फीसदी से भी नीचे चली गई। लोगों को अभी भी सतर्कता की जरूरत है। सुरक्षा उपाय से निःसन्देह कोरोना पर कटनी की विजय होगी। आपको ध्यान दिला दें कि कटनी ही एक मात्र ऐसा जिला था जो 2 माह से अधिक ग्रीन जोन बना रहा।

सुबह रेपिड एंटीजन टेस्ट की रिपोर्ट में 7 पॉजिटिव केस मिले थे और आज शाम की ICMR जबलपुर की रिपोर्ट में 22 सेम्पल में से मात्र एक ही पॉजिटिव केस मिला है। जो पहले से जिला अस्पताल में उपचाररत है। जिले में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1560 हो गई है। जिले में अब तक 1322 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है।

 

Back to top button