CoronakatniLatest

कटनी में कोरोना से बड़ी राहत, आज मिले सिर्फ 2 पॉजिटिव, 15 स्वस्थ

कटनी। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार आज भी थमी रही।  ICMR जबलपुर से मिली 175 सेम्पल की रिपोर्ट में केवल 2 पॉजिटिव केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग के साथ ही जिले के लोगों ने राहत की सांस ली है।

इसी तरह रेपिड एंटीजन किट से की गई 219 सेम्पल की जांच में एक भी पॉजिटिव केस नहीं मिला है। जानकारी के मुताबिक आईसीएमआर जबलपुर से आज शाम 55 सेम्पल की रिपोर्ट में बरही निवासी 73 वर्षीय बुजुर्ग और 38 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जबकि 175 सेम्पल की दूसरी रिपोर्ट में 120 सेम्पल के नेगेटिव होने की पुष्टि हुई है, अभी 55 सेम्पल की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1552 हो गई है, जबकि 1314 मरीजों को ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम