Site icon Yashbharat.com

कटनी में कोरोना संक्रमण की तेज हुई रफ्तार, आज फिर मिले एक दर्जन नए मरीज

images 10

Katni corona updates कटनी जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार फिर तेज हो गई है। आज शाम ICMR जबलपुर से मिली रिपोर्ट में एक दर्जन नए मामले सामने आए हैं।

बीते लगभग एक माह तक संक्रमितों की संख्या बेहद कम थी कुछ दिन तो ऐसे भी रहे जब कटनी में एक भी कोरोना मरीज नहीं मिले पर बीते 2 दिनों में कोरोना ने फिर से कटनी को घेरना शुरू कर दिया है। जानकारों का कहना है कि निरन्तर लापरवाही से उक्त स्थिति बनी अगर अभी भी हम सब नहीं चेते तो आने वाले दिनों में स्थिती और भी भयावह हो जाएगी।

जिसमे ग्राम उमरिया रीठी तहसील निवासी 25 वर्षीय युवक, बिलहरी रीठी निवासी 21 वर्षीय युवती, ग्राम पोनिया निवासी 50 वर्षीय महिला, शुभ सिटी निवासी 45 वर्षीय पुरूष, 40 वर्षीय महिला, एनकेजे निवासी 28 वर्षीय युवक, ग्राम करहिया खुर्द निवासी 25, 20 वर्षीय युवक, बिलहरी रीठी निवासी 35 वर्षीय महिला, ग्राम चपहनी बड़वारा निवासी 35 वर्षीय युवक, पोस्ट ऑफिस गली निवासी 59 वर्षीय बुजुर्ग एवं थाना तिराहा निवासी 48 वर्षीय पुरूष शामिल है।

Exit mobile version