Monday, April 6, 2026
Latest:
Latest

कटनी में एक और कोरोना पॉजिटिव, रिश्तेदारी में आया युवक था संक्रमित

कटनी। शहर के उपनगरीय क्षेत्र माधवनगर के कॅरिन लाइन में रिश्तेदारी में आये एक युवक के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद हड़कम्प है।

इस तरह कटनी में अब पॉजिटिव संख्या बढ़कर 9 हो गई है है जिसमे 5 एक परिवार के हैं। कॅरिन लाइन में पॉजिटिव मिलने की खबर के साथ ही क्षेत्र को कन्टेनमेट जोन घोषित कर दिया गया है। सर्वे चल रहा है।

जानकारी के अनुसार उक्त युवक 12 दिन पहले आया था जिसकी गत दिनों कोरोना सेम्पल भेजे जाने के बाद आज सुबह उसकी रिपोर्ट आई जिससे वहः पॉजिटिव पाया गया।

आपको बता दें कि गत दिवस मिशन चौक निवासी कांग्रेस नेता की रिपोर्ट पॉजिटिव आई जिसके बाद 4 परिजन भी पॉजिटिव निकले थे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम