Monday, April 6, 2026
Latest:
katniLatest

कटनी, मुड़वारा KMZ स्टेशन भी ट्रेनों के स्टॉपेज के लिए तैयार इन रेलगाड़ी का होगा ठहराव

कटनी. करीब 65 दिन के लाकडाउन और सन्नाटे में रहने वाले रेल स्टेशन फिर से गुलजार होने जा रहे हैं आज से कटनी के रेल स्टेशन भी कुछ गाडियों के स्टॉपेज के लिए तैयार हैं।

एक दर्जन ट्रेने कटनी स्टेशन व मुड़वारा स्टेशन से गुजरेंगी। इन गाडिय़ों का आरक्षण व सामान्य टिकिट, रेल टिकिट विन्डों से नहीं मिलेगा बल्कि टिकिट की बुकिंग आइआरसीटीसी के द्वारा ऑनलाइन बुक हो रही है। यात्री सिर्फ एक माह की अवधि वाली यात्रा के लिए ही टिकिट बुक करा सकेगा।

1 जून से प्रारंभ होने वाली 100 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों में 73 मेल एक्स. तथा 5 दुरंतो एक्स. व 17 जोड़ी जनशताब्दी व 5 जोड़ी संपर्क क्रांति एक्स. तथा जबलपुर से निजामुद्दीन जाने वाली गोंडवाना एक्सप्रेस भी शामिल हैं। 1 जून से कटनी स्टेशन में जबलपुर से निजामुद्दीन जाने वाली गोडवाना एक्सप्रेस, कामयानी एक्सप्रेस, पवन एक्सप्रेस, महानगरी, ताप्ती गंगा, संघमित्रा, तिरूपति दानापुर, जनता, गोहाटी एलटीटी, दानापुर पुणे शामिल हैं। ये सभी ट्रेने अपने पूर्व निर्धारित समय में कटनी स्टेशन आयेगी और निर्धारित समय में रवाना होगी।

रेल जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार जबलपुर से चलने वाली ट्रेन क्रमांक 02181 जबलपुर निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन 1 जून से 30 जून तक एवं ट्रेन क्रमांक 02182 निजामुद्दीन जबलपुर स्पेशल ट्रेन 2 जून से 1 जुलाई तक 22 कोचों के साथ चलेंगी। दोनों स्पेशल ट्रेने कटनी मुड़वारा स्टेशन में पांच मिनिट हाल्ट भी करेंगी। द्वितीय श्रेणी के सभी डिब्बे आरक्षित होंगे। जांच के बाद यात्रियों को ट्रेनों में प्रवेश मिलेगा।

4 श्रेणी के दिव्यांगों को छूट मिलेगी। सफर के दौरान बीमार पाये जाने पर उसकी यात्रा कैंसिल कर दी जाएगी। 1 जून से रेल विभाग द्वारा स्पेशल ट्रेनों के चलाए जाने की सोशल मीडिया में खबर लगने पर टिकिट आरक्षित करने के लिए कटनी स्टेशन पहुंचे तो वहां ताला लगा होने से लौट आए।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम