FEATUREDkatniमहाकौशल की खबरें

कटनी: नगर एवं ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं ने लिया सीएम की जनआशीर्वाद यात्रा के ऐतिहासिक स्वागत का संकल्प 

कटनी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा के कटनी में ऐतिहासिक स्वागत के लिए विधानसभा स्तर पर चल रहे कार्यकर्ता सम्मेलन के तहत आज कटनी विधानसभा का कार्यकर्ता सम्मेलन गोलबाजार रामलीला मैदान में सम्पन्न हुुआ। कार्यकर्ता सम्मेलन में कटनी नगर एवं ग्रामीण मंडल के संयुक्त सहभागिता के बीच मंडलों के पदाधिकारी तथा समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। सम्मेलन में बड़ी संख्या में वार्ड स्तर के कार्यकर्ता शामिल हुए। मंच पर जन आर्शीवाद यात्रा के संभागीय प्रभारी प्रभात साहू, बूथ सम्मेलन प्रभारी भरत सिंग यादव के साथ राज्यमंत्री संजय सत्येन्द्र पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष पीतांबर टोपनानी, विधायक संदीप जायसवाल, महापौर शशांक श्रीवास्तव, लोटन प्रसाद स्वर्णकार, रामचंद्र तिवारी, चमनलाल आनंद, चंद्रभान पाण्डेय, अलका जैन, रामू साहू, विजय शुक्ला, आशा कोहली सहित जिले के पदाधिकारी उपस्थित थे।
IMG 20180729 WA0027
सम्मेलन में पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य
बूथ सम्मेलन प्रभारी भरत यादव ने दोनों मंडलों कटनी नगर एवं ग्रामीण के पदाधिकारियों की जानकारी लीं। उन्होंने कटनी नगर में निवासरत सभी जिला पदाधिकारियों का भी परिचय लिया।
बूथ सम्मेलन प्रभारी भरत यादव ने की सम्मेलन में समस्त पदाधिकारी की उवस्थिति होनी चाहिये, यह सम्मेलन काफी महत्वपूर्ण है। हम चुनावी मोड में हैं लिहाजा बैठक कार्यक्रमों में प्रत्येक पदाधिकारी अनिवार्यतः उपस्थित हों।
IMG 20180729 WA0028
कार्यकर्ता सम्मेलन में  संभागीय प्रभारी प्रभात साहू ने जनआर्शीवाद यात्रा के संपूर्ण मार्ग की जानकारी उपस्थित कार्यकर्ताओं को दी।
शिवराज जी ने कर दिया जीवन समर्पित-संजय पाठक
इस अवसर पर राज्यमंत्री संजय पाठक ने कहा कि जन जन के लिए जीवन समर्पित करने वाले हमारे श्रमिक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की जन आशीर्वाद यात्रा का 2 अगस्त को सांय 6 बजे कटनी नगर में प्रवेश होगा। बड़वारा से कटनी तक जगह-जगह मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया जाएगा। कटनी नगर के लिए मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास की योजनाओं से शहर को सौगातें दीं हैं। हर वर्ग
के लिये योजनाएं मुख्यमंत्री ने दीं ऐसा कोई मुख्यमंत्री नहीं लाडली लक्ष्मी, केजी से पीजी तक बेटीयों के लिए कन्यादान, 2 हजार रुपये क्विंटल समर्थन मूल्य, सिंचाई योजना सिर्फ कटनी के लिए 350 करोड़ की सिंचाई योजना, स्कूल अस्पताल सड़क हर क्षेत्र में देने वाले सीएम आज कुछ लेने आ रहे हैं सिर्फ जनता का आशीर्वाद हर घर परिवार में कोई न कोई लाभान्वित हो रहा, कांग्रेस के लोग झंडे बैनर उस पैसा का लगा रहे जिससे उनके बिजली के बिल माफ हुए। कांग्रेस के लोग भी शिवराज जी की योजना का लाभ ले रहे। शिवराज जी ने कटनी को देने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
IMG 20180729 WA0024
इसके पूर्व पं. दीनदयाल उपाध्याय, श्यामाप्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर दीप प्रज्जवलन कर सम्मेलन की शुरूआत की। प्रभात साहू ने कहा कि जन आश्रीवाद यात्रा का कटनी में ऐसा ऐतिहासिक स्वागत करें इसकी गूँज पूरे प्रदेश में हो।
IMG 20180729 WA0018
विधायक संदीप जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री का कटनी शहर में ऐतिहासिक स्वागत करने के लिए भाजपा कार्यकर्ता एवं जनता आतुर है। शहर सीमा में प्रवेश के साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आत्मीय अभिनंदन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमें अपने काम को बताना है विपक्ष का काम है जो काम नहीं हुये उनको बताना। उन्होंंने सम्मेलन के अंत मे समस्त कार्यकर्ता पदाधिकारियों का आभार प्रदर्शन भी किया
शिवराज सिंह चौहान ने अंत्योदय के सपने को साकार किया-शशांक
विधानसभा जन आशीर्वाद यात्रा प्रभारी महापौर शशांक श्रीवास्तव ने जन-जन एवं कार्यकर्ताओं से अपील की कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अंत्योदय के सपने को साकार किया है। हर वर्ग के लोगों को लाभ दिया है। ऐसे सीएम का  कटनी नगर की जनता ऐतिहासिक अभिनंदन करे। संचालन नगर अध्यक्ष रामरतन पायल ने किया। कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान नगर एवं ग्रामीण मंडल के पदाधिकारियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही इसके अलावा शहर में निवासरत समस्त मोर्चा प्रकोष्ठïों के अध्यक्ष, जिला संयोजक एवं मण्डलों के पदाधिकारियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति थी। गौरतलब है कि गोलबाजार रामलीला मैदान में 2 अगस्त को शिवराज सिंह चौहान की आमसभा भी होगी। स्वागत उद्बोधन जिलाध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी ने दिया।

Leave a Reply

Back to top button