कटनी: दूसरे दिन भी चलती रही मसाला दुकान में जांच
कटनी। आयकर विभाग की एक टीम ने विगत दिवस अल्फर्टगंज स्थित एक मसाला दुकान में दबिश देकर लेनदेन से संबंधित दस्तावेजों की जांच की। आयकर विभाग की छापेमारी काफी देर तक चलती रही। बताया जाता है कि आयकर विभाग को मसाल दुकान में कर अपवंचन की शिकायतें मिली थी। जिस पर आयकर विभाग की एक टीम ने यहां पहुंचकर कार्यवाही की। आधा दर्जन से अधिक अधिकारियों की टीम जब यहां पहुंची तो पूरे क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। जांच के दौरान विभाग की टीम ने लेनदेन और रिकार्ड सहित अन्य दस्तावेजों की बारीकी से जांच पड़ताल की। जांच के बाद कितने का कर अपवंचन सामने आया, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। कल रात से शुरू हुई जांच का सिलसिला का आज भी जारी रहा। आयकर विभाग ने अल्फर्टगंज स्थित मसाला दुकान के साथ ही नई बस्ती स्थित आवास पर भी दबिश दी। सूत्रों ने बताया कि मसाला दुकान में फ्रूट, पान मसाला और किचन मसाला का कारोबार होता है।

