Site icon Yashbharat.com

कटनी जिला योजना समिति में भी BJP का परचम सभी 12 सदस्‍य पदों पर जमाया कब्‍जा

wp 1685436250056

Katni Breaking: जियोस में भी BJP का परचम लहराया है। कटनी जिले में सभी 12 सदस्‍य पदों पर भाजपा ने जोरदार जीत हासिल की है। तीनों नगर पंचायत से एक सदस्‍य के रूप में ममता सोनी निर्वाचित हुई हैं। जबकि कटनी नगर निगम में से दो सदस्‍यों के रूप में भाजपा पार्षद शशिकांत तिवारी एवं सुखदेव चौधरी निर्वाचित हुए हैं। सबसे पहले ग्रामीण क्षेत्रों के 9 सदस्‍यों का निर्वाचन हुआ। यह सभी भाजपा समथित  सदस्‍य निर्विरोध निर्वाचित हुए कुल मिलाकर जिला योजना समिति में भी कटनी जिेले में कांग्रेस  को जारदार झटका लगा है। बीजेपी की इस सफलता पर भाजपा जिला अध्‍यक्ष  दीपक सोनी, विधायक संजय पाठक, संदीप जायसवाल, प्रणय पाण्‍डे महापौर प्रीति सूरी, निगमाध्‍यक्ष मनीष पाठक, जिला पंचायत अध्‍यक्ष सुनीता मेहरा, उपाध्‍यक्ष अशोक विश्‍वकर्मा सहित संगठन के पदाधिकारी बीते दो दिनों से सक्रिय नजर आ रहे है।

पार्षद शशिकांत तिवारी तथा सुखदेव चौधरी निर्वाचित

भाजपा से ननि पार्षद शशिकांत तिवारी तथा सुखदेव चौधरी निर्वाचित हुए।  जिला योजना समिति के सदस्यों का निर्वाचन आज  30 मई को नगर निगम तथा जिला पंचायत में चल रहा है। इस निर्वाचन में ग्रामीण क्षेत्रों के सदस्‍यों का निर्वाचन पूरा होने की खबर है।

ग्रामीण क्षेत्रों के 9 सदस्‍यों का निर्विरोध निर्वाचन संपंन्‍न हुआ मिली जानकारी के मुताबिक जिला योजना समिति के ग्रामीण क्षेत्रों के निर्विरोध निर्वाचित सदस्‍यों में रीना लोधी, प्रदीप त्रिापाठी, कविता राय, अजय कुमार गौंटिया, प्रिया सिंह, अशोंक विश्‍वकर्मा, सोनू पप्‍पू मिश्रा, रघुराज सिंह, संगीता पटैल शामिल हैं।

गहमागहमी का माहौल

इसके बाद नगर निगम अर्थात नगरीय क्षेत्रों के सदस्‍यों का निर्वाचन होगा। जो नगर निगम में जारी है। इस बीच भारी गहमागहमी का माहौल है। जनपद, जिला पंचायत, नगर पंचायत, नगर निगम के सदस्‍यों का निर्वाचन जिला योजना समिति के लिए किया जाता है। आपको बता दें कि जनपद से लेकर नगरनिगम तक भाजपा का वर्चस्‍व है। लिहाजा चुनाव में उसके ही समर्थक सदस्‍यों का चुना जाना चर्चओं में है।

नगरीय निकाय नगर निगम, नगर परिषद बरही, कैमोर और विजयराघवगढ़ हेतु चुनाव नगर निगम सभाकक्ष तथा ग्रामीण निकाय हेतु चुनाव जिला पंचायत सभाकक्ष कटनी मे हुआ। वंदना राजकिशोर यादव को 17, सुखदेव चौधरी को 27, एवं शशिकांत तिवारी को 25 वोट मिले।

जिला योजना अधिकारी नें बताया कि कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देशानुसार जिला योजना समिति के सदस्यों का निर्वाचन हेतु सम्मेलन समय सारणी निर्धारित की गई है जिसके अनुसार पीठासीन अधिकारी द्वारा ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र से सदस्यों की घोषणा, नाम निर्देशन, आमंत्रण एवं परीक्षण का समय प्रातः 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक, वैद्य रुप से प्रस्तावित तथा समर्थित समस्त अभ्यर्थियों के नाम पीठासीन अधिकारी द्वारा अभिलिखित करना एवं सम्मेलन मे पढ़ने का समय दोपहर 12 बजे से 12ः15 बजे तक निर्धारित किया था। इसके साथ ही नाम वापसी दोपहर 12ः15 से 12ः30 बजे तक, निर्वाचन का समय दोपहर 12ः30 बजे से 1ः00 बजे तक और परिणामों की घोषणा दोपहर 1ः30 बजे तक होना निष्चित था।

Exit mobile version