Latest

कटनी कोरोना अपडेट : दूसरी लहर कमजोर पड़ी, आज एक पॉजीटिव केस, एक मरीज को किया गया डिस्चार्ज

कटनी। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर अब पूरी तरह से कमजोर पड़ गई है। संक्रमण अब पूरी तरह से काबू में है। अपै्रल-मई की तुलना में जून में संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी देखने को मिल रही है। पिछले 10 दिनों में जिले में 13 मरीज संक्रमित मिले हैं।

इसमे से तीन दिन जीरो पॉजीटिव केस मिले थे। सीएमएचओ जारी किए गए हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक जिले में आज एक पॉजीटिव केस मिला है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. समीर सिंघई ने बताया कि बीते 24 घंटे में सुप्राटेक की इंदौर लैब से मिली (आरटीपीसीआर) 603 सेम्पल  की रिपोर्ट में एक भी पॉजीटिव केस नहीं मिला है, जबकि रेपिड एंटीजन टेस्ट की 611 सेम्पल की रिपोर्ट में एक पॉजीटिव केस मिला है।

पिछले 24 घंटे में एक मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। अब तक तक कुल संक्रमित मरीजों 9358 में से 9234 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

जिले में अब 15 एक्टिव केस हैं, जिसमे से 6 जिला चिकित्सालय एवं 9 मरीज होम आईसोलेशन में हैं। जिले में अब तक 140855 लोगों की जांच की जा चुकी है। जिसमे से 124978 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम