Latest

कटनी कोरोना अपडेट : तीन दिन जीरो पॉजीटिव केस के बाद आज मिला एक मरीज, 1 स्वस्थ तो दो मौतें दर्ज

कटनी(आशीष रैकवार)। लगातार तीन दिनों तक संक्रमण दर जीरो रहने के बाद आज जिले में एक पॉजीटिव केस मिला है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. समीर सिंघई ने बताया कि पिछले 24 घंटे में सुप्राटेक की इंदौर लैब से मिली (आरपीटीसीआर) 282 सेम्पल की रिपोर्ट में एक भी पॉजीटिव केस नहीं मिला है, जबकि रेपिड एंटीजन टेस्ट की 625 सेम्पल की रिपोर्ट में एक पॉजीटिव केस मिला है। पिछले 24 घंटे में एक मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। अब तक तक कुल संक्रमित मरीजों 9360 में से 9241 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब 6 एक्टिव केस हैं, जिसमे से 2 जिला चिकित्सालय एवं 4 मरीज होम आईसोलेशन में उपचाररत हैं। आज जिले में दो मौतें दर्ज की गई है। इस तरह अब जिले में मौतों की संख्या 113 तक पहुंच गई है। जिले में अब तक 1 लाख 46 हजार 593 लोगों की जांच की जा चुकी है, जिसमे से 1 लाख 30 हजार 704 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम