Site icon Yashbharat.com

कटनी के NKJ में चाकूबाजी में घायल युवक की मौत

murder

murder

कटनी। एनकेजे थाना अंतर्गत एनकेजे बजरिया क्षेत्र में होली पर्व के दौरान मामूली विवाद को लेकर हुई चाकूबाजी में गंभीर रूप से घायल हुए 26 वर्षीय युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक के मौत के बाद पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला हत्या में तब्दील करते हुए मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि एनकेजे थाना अंतर्गत बजरिया क्षेत्र निवासी 26 वर्षीय दीपू उर्फ पुष्पराज पिता स्वर्गीय गिरन सिंह राठौर का होली पर्व के दौरान किसी बात को लेकर क्षेत्र में ही रहने वाले लड्डू उर्फ  ऋषिराज यादव, अमन यादव व राजकुमार नामक युवकों से विवाद हो गया था।

इसी विवाद को लेकर तीनों युवकों ने मिलकर पुष्पराज पर चाकू से हमला कर दिया था। हमले में पुष्पराज गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे तत्काल गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय लाकर भर्ती कराया गया था, जहां पर उपचार दौरान उसकी मौत हो गई है। सूचना पर पुलिस ने शव का पीएम कराते हुए मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों को पहले ही धारा 307, 34 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं तीनों आरोपी युवकों के विरूद्ध दर्ज हत्या के प्रयास का मामला हत्या में तब्दील हो गया है।

Exit mobile version