CoronakatniLatest

कटनी के लिए बड़ी राहत की खबर, आज आई 124 सेम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव

कटनी। कटनी जिले को कई दिनों के बाद अहमदबाद से राहत की खबर मिली है।

आज दोपहर स्वास्थ्य विभाग को मिली 124 सेम्पल की रिपोर्ट में सभी नेगेटिव होने की पुष्टि हुई है। जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच इस खबर से स्वास्थ्य विभाग के साथ ही जिले के लोगों ने राहत की सांस ली है।

जानकारी के मुताबिक रविवार को कटनी से 124 सेम्पल जांच के लिए भेजे गए थे, जो कि नेगेटिव पाए गए हैं। सोमवार को 375 लोगों की सेम्पलिंग की गई है, जिसकी रिपोर्ट बुधवार को आएगी। जिले में अब तक कोरोना संक्रमण के 563 मामले सामने आ चुके हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम