katniLatest

कटनी के रीठी में घर से रहस्मयी तरीके से गायब हुआ किसान, कमरे में मिला खून का निशान

Katni कटनी जिले के रीठी Rithi थाना अंतर्गत मझगवां क्षेत्र में किसान के सनसनीखेज तरीके से गायब होने तथा जहां वहः रुकता था वहां खून मिलने का मामला सामने आया है। लोग इसे प्रथम दृष्टया हत्या का मामला मान रहे हैं लेकिन जब तक किसान का पता नहीं लगता कुछ भी नहीं कहा जा सकता।
दरअसल फसल की तकवारी करने गया एक किसान लापता हो गया है। खेत में बने जिस कमरे में किसान रात में रुकता था वहां पर खून ही खून है, लेकिन किसान का कहीं पता नहीं चल रहा है। परिजनों की सूचना के बाद मौके पर पुलिस टीम भी पहुंची। पूरे मामले की जांच की जा रही हैै। किसान अभी जीवित है या उसकी हत्या कर दी गई है इस बात की पुष्टी भी नहीं हो पा रही है।

 

पुलिस ने बताया कि रीठी थानांतर्गत मझगवां गांव निवासी करीब 38 वर्षीय युवक रामफल पिता शिवलाल पटेल अपने घर से सोमवार रात को फसल की तकवारी के लिए अपने खेत गया था। खेत में ही एक कमरा बना था जहां पर किसान रात में रहता था और फसल की तकवारी करता था।

लेकिन सुबह काफी देर तक तब रामफल घर वापस नहीं आया तो उसके परिजनों ने खेत जाकर देखा। खेत में बने कमरे में रामफल तो नहीं था लेकिन पूरा कमरा खून से सना हुआ था। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पुलिस भी रामफल के खेत पहुंची। जहां पुलिस ने देखा की कमरे में काफी मात्रा में खून पड़ा हुआ है लेकिन किसान का कहीं पता नहीं है। पुलिस टीम किसान की खोजबीन में लगी हुई है। फिलहाल उसके संबंध में कोई जानकारी पुलिस को नहीं मिली है।

Back to top button