Wednesday, May 13, 2026
Latest:
katniLatestमध्यप्रदेश

कटनी के छात्रों ने यातायात सुरक्षा की ली शपथ, परिवार के सदस्यों की हेलमेट लगाए हुए भेजेंगे सेल्फी

कटनी। आए दिन सड़क हादसों में बाइक सवार लोगों की मौत को ध्यान में रखते हुए माननीय न्यायालय एवं पुलिस मुख्यालय द्वारा यातायात जागरूकता के लिए विशेष अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

प्राप्त निर्देशों के आधार पर पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के मार्गदर्शन में यातायात थाना प्रभारी राहुल पांडे के द्वारा लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने एवं वाहन चलाते समय हेलमेट अनिवार्य रूप से पहनने को लेकर विविध प्रकार के आयोजन करके प्रयास किया जा रहे हैं। इसी क्रम में आज यातायात थाना प्रभारी श्री पांडे के द्वारा सिविल लाइन स्थित नालंदा हायर सेकेंडरी स्कूल में सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में बच्चों को यातायात नियमों का पालन करने एवं अपने सभी परिचितों व परिवारजनों से पालन कराने की शपथ भी दिलाई गई।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम