FEATUREDkatni

कटनी के चांडक चौक में ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, आक्रोशित लोगों ने किया चकाजाम

कटनी। शहर के प्रमुख चौराहों में से एक चांडक चौक में रात्रि नो एंट्री में घुस रहे एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। युवक पत्नी के साथ घर जा था ।

IMG 20200607 WA0045

इस घटना के बाद लोगों ने चौराहे पर जाम लगा दिया। अभी भी यहां आक्रोशित भीड़ जमा है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

मृतक बालाजी नगर निवासी चंद्रकांत गुरु 30 वर्षीय है जो बाइक से पत्नि के साथ अपने घर जा रहा था। सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया । पत्नि बाल बाल बच गई मगर युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। लोगों का आक्रोश इसलिए भड़का क्योंकि उस वक्त कटनी शहर में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहता है। मगर पुलिस की मिलीभगत से वाहन यहां बेधड़क घुसते हैं।

चांडक चौक में पहले भी कई घटना इस तरह की घटित हो चुकी हैं। बहरहाल लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम