katniLatest

कटनी के कैमाेर में बड़ा हादसा डंपर की टक्‍कर से तीन बाइक सवार युवकों की मौत

कैमोर। कटनी के कैमोर मार्ग में बीती रात एक बडा हादसा घटित हुआ इसमें तीन बाइक सावरों की मौत हो गई। हादसा उस वक्‍त घटित हुआ जब कैमोर निवासी दो युवक शहडोल निवासी अपने दोस्‍त को झुकेही रूटेशन से लेकर वापस लौट रहे थे। तभी महगांव के समीप एक तेज रफ़तार डंपर बाइक सवारों को रौंदते हुए निकल गया।

घटना में तीनाें की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में मनीष यादव पिता किशोरी यादव निवासी चमन चौराहा बीजेपी महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शांति यादव का भाई है। जबकि दूसरा मृतक अजय सेन पिता अतिबल सेन अमरैयापर का निवासी है। इसी तरह छोटू उर्फ चंद्र प्रकाश केवट तिलक चौक का रहने वाला है। तीनों दोस्त हैं, कल चंद्र प्रकाश उर्फ छोटू कहीं बाहर से आने वाला था जिसे लेने ये लोग झुकेही स्टेशन गए थे। वापस लौटते समय महगांव के पास डम्फर से टकरा गए। पुलिस अज्ञात डंफर की तलाश कर रही है। घटना के बाद कैमोर में शोक का माहौल है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply