Latest

कटनी की स्टेट बैंक मुख्य शाखा सील, स्टाफ का लिया जा रहा कोरोना सेम्पल

कटनी। भारतीय स्टेट बैंक की शाहनगर शाखा में पदस्थ कर्मचारियों के कोरोना पॉजीटिव निकलने के बाद पुरानी कचहरी के पास स्थित मुख्य शाखा को सील कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज दोपहर बैंक के सभी कर्मचारियों के सेम्पल लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक भारतीय स्टेट बैंक की शाहनगर शाखा में पदस्थ कुछ कर्मचारी पिछले कुछ दिनों के दौरान एसबीआई की मुख्य शाखा में किसी कार्यवश आए थे।

वापस जाने पर उनमे कोरोना के लक्षण पाए जाने पर उनकी जांच की गई।

जांच में कुछ कर्मचारी कोरोना संक्रमित निकले। उनकी कांटेक्ट एवं टे्रवल हिस्ट्री से पता लगा कि ये कर्मचारी कटनी में मुख्य शाखा में भी बैंक के कार्य को लेकर आए थे। जिससे हड़कम्प मच गया।

IMG 20200704 WA0002 सीएमओ डॉ. एस के निगम को इसकी सूचना मिलने पर उन्होंने तत्काल जिला प्रशासन को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद एसबीआई मुख्य शाखा को सील कर दिया गया है। नोडल अधिकारी डॉ. समीर सिंघई द्वारा कर्मचारियों की सेम्पलिंग की जा रही है।

36 घंटे से नहीं आई 58 सेम्पल की रिपोर्ट
टू नॉट मशीन से लिए 19 में से 8 सेम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव, 11 की रिपोर्ट आना बाकी
कटनी। जिला चिकित्सालय से आईसीएमआर जबलपुर भेजे गए 58 सेम्पल की रिपोर्ट अब तक नहीं मिली है। स्वास्थ्य विभाग कल देर रात तक रिपोर्ट का इंतजार करता रहा, लेकिन रिपोर्ट नहीं आई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक आज शाम 4 बजे या फिर रात 10 बजे तक इन 58 सेम्पल की रिपोर्ट मिल सकती है। उधर दूसरी तरफ टू नॉट मशीन से कल शुक्रवार को लिए गए 19 सेम्पल में से 8 की रिपोर्ट नेगेटिव होने की पुष्टि हुई है, जबकि 11 सेम्पल की रिपोर्ट आज आएगी।

प्रदेश की मेरिट में कटनी का कोई छात्र नहीं
इस बार भी लड़कियों ने मारी बाजी, 53 प्रतिशत रहा दसवीं का रिजल्ट
कटनी। माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल ने आज हाईस्कूल कक्षा दसवीं के परिणाम घोषित कर दिए। जिसमे कटनी जिले के करीब 53 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं। हर साल की तरह इस साल भी लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ते हुए बाजी मार ली है। घोषित परीक्षा परिणामों में 56 प्रतिशत छात्राएं और 51 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं, जबकि 5 हजार से ज्यादा छात्र फेल हो गए हैं। शासकीय आर के गौतम उमा विद्यालय मुरवारी के छात्र आकाश कुमार बढ़ई, सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कटनी की छात्रा अनुराधा सिंह एवं किड्स केयर उमा विद्यालय कटनी के छात्रा देवांशी मिश्रा ने जिले की मेरिट लिस्ट में प्रथम स्थान अर्जित किया है। इसी तरह शासकीय हाई स्कूल बडख़ेड़ा की छात्रा बुसरा नुसीत रिजवान ने द्वितीय एवं जेपीजी मेमोरियल कांवेंट उमा विद्यालय बहोरीबंद के छात्र विक्रम सिंह लोधी एवं सावित्री विद्यापीठ हाई स्कूल कटनी की छात्रा कृतिका गुलाटी ने तीसरा स्थान पाया है। प्रथम तीन मेरिट में शामिल 6 छात्रों में से चार लड़कियां है।

Back to top button