katni
कटनी की लड़कियां बनेंगी रानी लक्ष्मी बाई की तरह बहादुर, आत्मरक्षा प्रशिक्षण हेतु प्रशिक्षकों के आवेदन आमंत्रित

कटनी। कटनी की लडकियां बनेंगी रानी लक्ष्मी बाई की तरह बहादुर, आत्मरक्षा प्रशिक्षण हेतु प्रशिक्षकों के आवेदन मंगवाए। जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र ने बताया कि सत्र 2023-24 में कटनी जिले की चयनित माध्यमिक शालाओं में रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जाना है। प्रशिक्षण हेतु प्रशिक्षकों के आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैं।
प्रशिक्षण में महिला प्रशिक्षकों को प्राथमिकता दी जावेगी। प्रशिक्षक का सेल्फ डिफेंस सर्टिफिकेशन (कराटे) कोर्स/ब्लेक बेल्ट योग्यताधारी होना चाहिये। संबंधित प्रशिक्षक अपना आवेदन जिला शिक्षा केन्द्र मे 28 दिसंबर तक तक जमा कर सकते है।








