कटनी। दिल मे देश के प्रति सच्चा सम्मान हो तो आम भारतवासी भी क्या नहीं कर गुजरता उसे न तो अपनी परवाह होती है न ही कोई डर। ऐसे ही जज्बे को लेकर कटनी की बेटी, छात्र नेता अंकिता तिवारी ने अपने देशभक्त भाइयों के साथ कल श्री नगर के ऐतिहासिक लाल चौक में तिरंगा ध्वज फहराने की कोशिश में गिरफ्तार कर लीं गईं। बावजूद इन युवाओं ने लाल चौक पर तिरंगा झण्डा वंदन करते हुये उसे लहराया। साथ ही वीर भूमि बुंदेलखंड की धरती से 21 जुलाई को प्रारम्भ हुई यात्रा का कल 28 जुलाई को अपने मुकाम पर पहुंच कर तिरंगे को सम्मान के साथ समापन हो गया। सुरक्षा कारणों के चलते सभी को गिरफ्तार कर लिया गया ।
अंकिता ने बताया कि जहां कभी तिरंगे का अपमान हुआ था आज वहां तिरंगे का सम्मान देखकर मन मे सुखद अनुभूति बयां नहीं हो सकती। हालांकि अंकिता सहित उनके साथियों को यहां सुरक्षा के चलते गिरफ्तार कर आर्मी बेस केम्प ले जाया गया। जहां से सम्भवतः आज उन्हें रिहा किया जाएगा।कटनी से यह पहला मौका था जब किसी बेटी ने देश प्रेम की खातिर इस जज्बे को दिखाया।
अंकिता को जिले वासियों ने शुभकामनाएं देते हुुये इसे गौरव का क्षण बताया गौरतलब है कि कश्मीर के लाल चाैक पर तिरंगा फहराने के संकल्प के साथ बुंदेलखंड के युवाओं द्वारा बुंदेलखंड स्वाभिमान तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा छतरपुर से शुरू हुई थी। यात्रा का देश का कई स्थानों पर स्वागत किया गया। यात्रा में बृजेश जैन, अंकिता तिवारी, शुभम नामदेव, दीपक दुबे, भूपेंद्र राय, राहुल नामदेव, रानू चौराशिया, संचित शुक्ला, संदीप दांगी, मोहक नायक, बृजेंद्र सिंह, नरेंद्र राठौर चल रहे थे। तिरंगा यात्रा संयोजक अंकिता तिवारी, अरुण उपाध्याय ने कहा कि आजादी के बाद की यह पहली तिरंगा यात्रा है जो काश्मीर के लाल चौक पर बुंदेलखंड के लाेगाें की तरफ से देश की आन, बान और शान के प्रतीक तिरंगा काे फहराया।

















Leave a Reply