katni

कटनी-कलेक्ट्रेट के बाहर बच्चों के साथ धरने पर बैठ गया पिता

कटनी। रेलवे स्टेशन के पास दुकान लगाकर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करने वाले एक युवक का कुछ लोगों ने रोजगार छीन लिया है।

प्रशासन से मांग-मेरी दुकान वापस दिलाई जाए

कतिपय लोग उसे दुकान लगाने नहीं दे रहे हैं। जिससे परेशान होकर वह अपने पूरे परिवार के साथ कलेक्टर कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गया है।

उसकी मांग है कि उसकी दुकान उसे वापस दिलाई जाए। विगत 1 मार्च को कलेक्टर विशेष गढ़पाले को लिखे गए एक शिकायती आवेदन मदन मोहन चौबे वार्ड बावली टोला निवासी प्रताप ङ्क्षसह ने कहा है कि मदन मोहन चौबे वार्ड बावली टोला में रहने वाले गुड्डा साहू, राधे साहू, राजेश साहू और उनके सहयोगी विजय बहादुर, राज बहादुर व जगत बहादुर द्वारा उसे पिछले कई दिनों से प्रताड़ित किया जा रहा है। वह स्टेशन के पास दुकान लगाता है।

उसकी दुकान यहां से जबरन हटवा दी गई। जिससे वह बेरोजगार हो गया है। प्रताप सिंह ने बताया कि उसके बच्चे स्टेशन में आरती प्रसाद की थाली लेकर पैसे एकत्रित करते हैं, जिससे उसका घर चलता है लेकिन इन लोगों ने आरती प्रसाद की थाली छीन ली, जिससे उसके परिवार का भरण पोषण मुश्कि ल हो गया है।

होली के पहले कलेक्टर को दिए गए इस शिकायती आवेदन पर अब तक कोई कार्यवाही नहीं होने के बाद आज प्रताप सिंह अपने बच्चों के साथ कलेक्ट्रेट के बाहर धरने पर बैठ गया है। उसकी मांग है कि उसे उसकी दुकान वापस दिलाई जाए।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply