कटनी कलेक्टर ने चुनाव सामग्री के लिए ने कपड़े एवं कागज से निर्मित पोस्टर उपयोग करने की अपील

कटनी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवि प्रसाद नें पर्यावरणीय खतरों पर चिंता जताते हुए सभी राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों से कपड़े एवं कागज से निर्मित पोस्टर, कट-आउट, होर्डिंग एवं बैनर का ही उपयोग करने की अपील की । चुनाव प्रचार के दौरान प्लास्टिक एवं पॉलिथीन से निर्मित सामग्रियों के उपयोग से बचने की अपील की है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवि प्रसाद ने बताया कि पॉली विनायल क्लोराइड एवं अन्य प्रकार के प्लास्टिक से निर्मित पोस्टर, कट-आउट, होर्डिंग एवं बैनर चुनाव के बाद अपशिष्ट पदार्थों में रूपांतरित हो जाते हैं। जो पर्यावरण प्रदूषण का माध्यम बनते हैं तथा मानव स्वास्थ्य एवं वातावरण पर प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं। प्लास्टिक से निर्मित पोस्टर बैनर जल निकासी तथा नदी प्रणालियों को अवरुद्ध कर जल को प्रदूषित करते हैं।
कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा जारी अपील में भारत निर्वाचन आयोग के परिपत्र अनुसार ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2016 तथा प्लास्टिक अवशिष्ट प्रबंधन नियम 2016 अन्य लागू कानूनों के अनुसार चुनाव प्रचार सामग्री का निपटान, स्थानीय निकाय द्वारा किये जाने एवं उसकी राशि संबंधित अभ्यर्थी, राजनैतिक दल से वसूल किये जाने की जानकारी प्रदान की है।
कलेक्टर श्री प्रसाद ने आयोग के निर्देशानुसार पर्यावरण को संरक्षित करने हेतु सभी राजनैतिक दलों और उम्मीदवारों से चुनाव प्रचार के दौरान कंपोस्टेबल प्लास्टिक, प्राकृतिक कपड़े एवं कागज से निर्मित पोस्टर, कट-आउट, होर्डिंग एवं बैनर का ही उपयोग करने की अपील की है।








