Saturday, May 16, 2026
Latest:
FEATURED

ओवैसी के फिर विवादित बोल कहा-मुसलमानों से ज्यादा बीवियां हिंदुओं की

यशभारत वेब: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर आपत्तिजनक बयान दिया है। कर्नाटक के कलुबुर्गी में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुसलमानों से ज्यादा बीवियां हिंदुओं की हैं।

उन्होंने कहा कि ये बात मैं गारंटी के साथ कह सकता हूं चाहें तो सर्वे करा सकते हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर ओवैसी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह पीएम मोदी को सर्वे कराने का चैलेंज कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम पर हमेशा इल्जाम लगते रहे हैं कि हम ज्यादा शादियां करते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है हमसे ज्यादा शादियां हिंदू करते हैं।

1960 के सर्वे का दिया हवाला
आोवैसी ने अपने भाषण में 1960—61 के एक सर्वे का हवाला देते हुए कहा कि 1960-61 में एक सर्वे हुआ था जिसमें सबसे कम बीवियां मुसलमानों की थीं। ओवैसी ने कहा कि यही स्थिति आज भी बनी हुई है चाहें तो सर्वे करा लीजिए। ओवैसी ने कहा कि हम यहां एक से ही परेशान हैं और दूसरों के पास कई कई बीवियां हैं, और बॉस के पास एक ही है तो वह घर में नहीं है। जिनके पास एक है वह दिल्ली में बैठे हुए हैं। ओवैसी ने कहा कि पूरे हिंदुस्तान में सर्वे होना चाहिए लेकिन इनके अंदर सर्वे कराने की हिम्मत नहीं है। बता दें कि कर्नाटक में इसी साल चुनाव होने वाले हैं। रविवार को कर्नाटक के बेंगलुरु में पीएम मोदी ने रैली की थी। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला था।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply