Tuesday, May 12, 2026
Latest

ऑफिस में ही पोर्न डाउनलोड करते थे गृह मंत्रालय के कर्मचारी- पूर्व गृह सचिव का खुलासा

नई दिल्‍ली। पूर्व केन्द्रीय गृह सचिव जी के पिल्लै ने ‘फिनसेक कनक्लेव’ को संबोधित करते हुए बुधवार को कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के कुछ अधीनस्थ कर्मी ऑफिस में अश्लील चीजें देखते थे और इन्हें डाउनलोड करते थे. इसके कारण कम्प्यूटर नेटवर्क में गड़बड़ हो जाती थी.

नैसकॉम द्वारा प्रमोटेड गैरलाभ संगठन ‘डेटा सिक्योरिटी काउंसिल आफ इंडिया’ (डीएससीआई) के अध्यक्ष पिल्लै ने कहा, ‘‘जब मैं करीब आठ नौ साल पहले केन्द्रीय गृह सचिव था तो हर 60 दिन में हमें पूरा कम्प्यूटर गड़बड़ मिलता था.’’

जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी देर शाम तक बैठकों में व्यस्त होते थे जिसके कारण अधीनस्थ कर्मियों को मीटिंग के बाद के काम के लिए ऑफिस में रुकना पड़ता था. इसलिए वे (अधीनस्थ कर्मी) क्या करते? वे जाते थे और इंटरनेट खोलते थे और पोर्न वेबसाइटों पर जाकर सभी तरह की चीजों को डाउनलोड करते हैं जिनके साथ ‘मालवेयर’ (एक तरह का वायरस) भी डाउनलोड हो जाते था.

उन्होंने कहा कि मंत्रालय ने भी निर्देश जारी किए और विस्तृत समीक्षा में यह बात सामने आई. उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय में सामने आई है जब कुछ ही दिन पहले कुछ सरकारी वेबसाइटों में संदिग्ध रूप से गड़बड़ी सामने आई थी. हालांकि सरकार ने बाद में स्पष्ट किया था कि ये वेबसाइटें हैक नहीं हुई थीं बल्कि इसका कारण हार्डवेयर की कोई तकनीकी खराबी थी.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply