उत्तरप्रदेश

ऑनलाइन लूडो गेम में पाकिस्तान के किंग खान को योगाचार्य आशीष शर्मा ने दी करारी शिकस्त

मेरठ। देवाशीष योग ट्रस्ट (रजि.) मेरठ उत्तर प्रदेश सचिव कुलवंत किशोर शर्मा ने बताया कि ऑनलाइन लूडो गेम में पाकिस्तान के लूडो किंग खान को हमारी संस्था के संस्थापक अध्यक्ष योगाचार्य आशीष शर्मा दो बार के विश्व चैंपियन ने करारी शिकस्त दी।
कुलवंत किशोर शर्मा ने बताया कि अध्यक्ष योगाचार्य आशीष शर्मा की दिल की इच्छा थी कि वह पाकिस्तान के किसी भी खेल के खिलाड़ी को ऑनलाइन या ऑफलाइन एक बार अपने हाथों से मात दे। आज उनकी यह इच्छा ऑनलाइन के माध्यम से पूरी हो गई हैं। योगाचार्य आशीष शर्मा जल्दी ही पाकिस्तान के एक खिलाड़ी का अपने हाथों से वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने भी जा रहे हैं।

Back to top button