ऑनर किलिंग! विवाहित बेटी की परिजनों ने कर दी हत्या, गुपछुप जलाया शव
नेशनल डेस्क। पूजा के वकील आसिफ अंसारी के अनुसार, शनिवार को पूजा को एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां पूजा ने मायके और ससुराल दोनों ही जगह रहने से इंकार कर दिया. जब वह एसडीएम कोर्ट से बाहर निकली तो वहां मौजूद परिजनों ने जबरन उसे गाड़ी में डाला और अपने घर ले गए.

पंचायत प्रधान के बयान पर पर आरोपियों के खिलाफ हत्या व सबूत मिटाने के तहत मामले दर्ज किए जा रहे हैं. बता दें कि कथित तौर पर कुछ रोज पहले पूजा (काल्पनिक नाम) अपने प्रेमी (गैर हिंदू) के साथ अचानक कही चली गई. बाद में जब वह लौटी, तो उसने 22 जून को अपने वकील आरिफ अंसारी के साथ माजरा थाने में अपनी शिकायत दर्ज करवाई.
इसके तहत उसने कहा कि वह अपने ससुराल और मायके नहीं जाना चाहती. रात भर पूजा महिला पुलिस आरक्षी की सुरक्षा में पुलिस थाना में रही. अगले दिन पुलिस ने एसडीएम कोर्ट में पेश किया.
पूजा के वकील आसिफ अंसारी के अनुसार, शनिवार को पूजा को एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां पूजा ने मायके और ससुराल दोनों ही जगह रहने से इंकार कर दिया. जब वह एसडीएम कोर्ट से बाहर निकली तो वहां मौजूद परिजनों ने जबरन उसे गाड़ी में डाला और अपने घर ले गए.
पुलिस रही बेपरवाह
इस सारी घटना की सूचना उन्होंने तुरंत पुलिस अधिकारियों को दी. मगर पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया. उसके बाद परिवार वालों ने पूजा की जमकर पिटाई की, जिसकी चीखे आसपास के सब लोगों ने सुनी.
अचानक पूजा की चींख पुकार बंद हो गई. रविवार सुबह आनन-फानन में परिवार वालों ने उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया. अब पुलिस ने हत्या और सबूत मिटाने के तहत मामला दर्ज कर रही है.

