राष्ट्रीय

ऑनर किलिंग:लव मैरिज से नाराज भाई ने जीजा को उतारा मौत के घाट

इंदौर : शहर में ऑनर किलिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी करने वाली लड़की के भाई ने चाचा और चचेरे भाई के साथ मिलकर अपने बहनोई की चाकुओं से गोद-गोदकर हत्या कर दी। हमले में बीच-बचाव करने आई बहन को भी पीटा और पड़ोस में रहने वाले दूसरे लड़के पर भी चाकू से हमला कर दिया।

14 04 21176307019 ll

जानकारी के अनुसार, भंवरकुआं थाना के भावना नगर में गुरुवार सुबह तेजकरण भालसे पर चाचा ससुर शिवराम भालसे, उसके बेटे राहुल और सगे साले अरुण ने चाकू से 6-7 बार हमले किए। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंची तेजकरण की पत्नी और दोस्त मोनू राव के साथ भी मारपीट की। हमले के दौरान अरुण और राहुल ने मोनू को भी चाकू मार दिया। तेजकरण के पिता अपने बेटे को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

मृतक की पत्नी का ये कहना है
मृतक की 20 वर्षीय पत्नी रिंकी भालसे का कहना है कि ‘मेरे परिवार ने मेरा सब कुछ बर्बाद कर दिया… कल ही मेरी जिंदगी में खुशियां आई थीं। चेकअप के बाद डॉक्टर ने मुझे गर्भवती बताया था। इसकी जानकारी मैंने पति तेजकरण को दी तो वह काफी खुश था, लेकिन यह खुशी चंद घंटों की ही थी। मेरे परिवार वालों ने सब कुछ बर्बाद कर दिया। मेरे भाई और चाचा को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।’

14 02 05518707020 ll

सनावद से पकड़े गए आरोपी
भंवरकुआं टीआई संजय शुक्ला ने बताया हत्याकांड में फरार शिवराम, अरुण और राहुल को शुक्रवार को सनावद से गिरफ्तार कर लिया गया। इनके अलावा तीन अन्य आरोपियों को भी पकड़ा है। इनकी लोकेशन वहां की मिली तो उनकी घेराबंदी कराई गई।

14 02 498383070db 8402 1532722064 ll

चक्काजाम का प्रयास
दोपहर करीब 2.30 बजे जैसे ही परिजन शवयात्रा लेकर निकले तो उनका भी आक्रोश फूट पड़ा। मुख्य सड़क पर आते ही उन्होंने चक्काजाम का प्रयास किया। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद वे माने।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply