jabalpurLatest

ऐसे भी लोग जिन्हें तेंदुआ के नाखून, जबड़ा और दांत निकालने में सुकून मिलता है

जबलपुर। तेंदुआ-शेर और चीता जैसे नाम सुनकर लोग भयभीत हो जाते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी है जिन्हें इन जानवरों से तनिक डर भी नहीं लगता है। अलबत्ता इन लोगों को जानवरों के नाखून, दांत, खाल और जबड़ा निकालने में सुकून मिलता है। कुछ ऐसे ही शिकारियों को जबलपुर की वन जीव अपराध नियंत्रण की टीम ने पकड़ा। टीम ने उड़ीसा पहुंचकर दो शिकारियों को गिरफ्तार किया जिनके पास तेंदुआ के दांत-नाखून, खाल और जबड़ा बरामद हुआ है।

बेचने के फिराक में घूम रहे थे
वन्य जीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो मध्य क्षेत्र टीम को सूचना मिली कि 2 संदिग्ध बारकोड जिला देवगढ़ उड़ीसा मे वन्य जीव से संबंधित समान अपने साथ लिए हुए हैं। शिकारियों को गिपरफ्तार के लिए एक टीम तैयार की गई। टीम ने घेराबंदी करते हुए बारकोड देवगढ़ में मोटर सायकिल में दो संदिग्धों को रोका तो वह भागने के प्रयास करने लगे। जिन्हें पीछा करके पकड़ा गया।

शिकारियों की बात टीम हैरान
बताया जा रहा है कि टीम ने जब तस्करों के बयान लिए तो वह होश उड़ देने वाले थे। तस्करों का कहना था कि उन्हें किसी जानवर से डर नहीं लगता है। अलबत्त उन्हें शेर-तेंदुआ और अन्य खतरनाक जानवरों को मारने में मजा आता है।

Back to top button