Site icon Yashbharat.com

ऐसा भी होता है: मुहुर्त पर पहुंची भाजपा प्रत्याशी हर्षिता, फॉर्म घर पर ही भूल आई

बिलासपुर । तखतपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की प्रत्याशी हर्षिता पांडेय शुभ मुहूर्त में नामांकन दाखिला के लिए मां के साथ घर से निकलीं और निर्वाचन अधिकारी व अपर कलेक्टर बीएस उइके चेंबर में पहुंचीं। जरा सी चूक के चलते तय मुहूर्त में पर्चा नहीं भर पाईं। निराश होकर मां के साथ वापस घर लौट गईं। दरअसल हर्षिता ने नामांकन पत्र ही लाना भूल गई थीं।

हर्षिता अपनी मां व समर्थकों के साथ बुधवार को दोपहर 1.30 बजे कलेक्टोरेट पहुंचीं। बुजुर्ग मां को सहारा देकर वाहन से उतारीं व नामांकन दाखिला के लिए कलेक्टोरेट के ऊपर सीढ़िया चढ़ने लगीं। बुजुर्ग मां को सीढ़ियां चढ़ने में तकलीफ भी हो रही थी पर बेटी की खातिर जैसे-तैसे वे सीढ़ियां चढ़कर अपर कलेक्टर व तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त निर्वाचन अधिकारी बीएस उइके के चेंबर पहुंची।

इस बीच हर्षिता ने मां के हाथों में जरूरी दस्तावेज थमाते हुए आरओ को देने के लिए कहा। मां ने बेटी की नाम निर्देशन से संबंधित जरूरी दस्तावेज आरओ के तरफ बढ़ा दिया । निर्वाचन अधिकारी उईके ने फार्म को पलट कर देखा और फिर उसके बाद उसे वापस हर्षिता को यह कहते हुए लौटा दिया कि यह तो सिर्फ शपथ पत्र है। नामांकन पत्र तो है ही नहीं ।
यह सुनते ही हर्षिता व समर्थक निराश हो गए । उन्होंने निर्वाचन अधिकारी से गुरुवार को दूसरा सेट के साथ जमा करने की बात भी कही। निर्वाचन अधिकारी ने पूरे दस्तावेज के साथ फार्म स्वीकारने की बाध्यता बताते हुए मना कर दिया।

Exit mobile version