Monday, April 6, 2026
Latest:
Technology

ऐप्स से भारतीय सुरक्षा में सेंध लगा रहा चीन, इन 42 मोबाइल ऐप्स का न करें यूज

श्रीनगर। डोकलाम में मुंह की खाने के बाद हताश चीन अब भारतीय सेना के खुफिया राज जानने के लिए विभिन्न स्मार्ट फोन एंड्रायड ऐप्स का सहारा लेने लगा है। चीन की इस साजिश का पता चलते ही रक्षा मंत्रालय ने भी फील्ड कमांडरों, सैन्य अधिकारियों व जवानों को अपने फोन से करीब 42 ऐप्स तुरंत हटाने का निर्देश दिया है।

सूत्रों ने बताया कि सैन्य प्रशासन ने 24 नवंबर को ही इस आशय का निर्देश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि कई एंड्रॉयड और आईओएस ऐप्स को चीन के सॉफ्टवेयर इंजीनियरों ने तैयार किया है या फिर चीन से उनका कोई न कोई रिश्ता है। यह सभी ऐप्स या तो स्पाईवेयर हैं या फिर मलवेयर हैं। इन ऐप्स के जरिये डाटा व अन्य जानकारियां चुराई जा रही हैं, जो सेना व देश की एकता व अखंडता के लिए घातक साबित हो सकता है।

सैन्य प्रशासन ने सूची के साथ जारी किए निर्देश –

सैन्य प्रशासन ने अपने निर्देश में ऐसे 42 ऐप्स की सूची का उल्लेख करते हुए कहा है कि सभी फॉर्मेशन्स को कहा जाता है कि अगर आपकी कमान में कोई अधिकारी या जवान इनका इस्तेमाल कर रहा है तो वह तुरंत इनका प्रयोग करते हुए इन्हें अपने फोन से अनइंस्टाल करे और अपने फोन को तुरंत फार्मेट करे। अगर कोई पहले इन ऐप्स का प्रयोग करता रहा है तो उसे भी अपना फोन फॉर्मेट करना होगा।

ये ऐप्स हैं खतरनाक –

इसमें वुईचैट, शेयरइट, ट्रूकालर, यूसी न्यूज, यूसी ब्राउजर, ब्यूटीप्लस, न्यूजडॉग, वाईवा वीडियो, पैरेलल स्पेस, एपीयूएस ब्राउजर, प्रफेक्ट कार्प, वायरस क्लीनरहाय सिक्योरिटी लैप, सीएम ब्राउजर, एमआइ कम्यूनिटी, डीयू रिकार्डर, वॉल्ट हाईड-एनक्यू मोबाइल सिक्योरिटी, यूृकैम मेकअप, एमआइ स्टोर, कैच क्लीनर डीयू एप्स स्टोर, डीयू बैटरी सेवर, डीयू क्लीनर, डीयू प्राइवेसी, 360 सिक्योरिटी, डीयू ब्राउजर, क्लीन मास्टर-चीता मोबाइल, बेडू ट्रांसलेट, बेड मैप, वंडर कैमरा, इएस फाइल एक्सपलोरर, फोटो वंडर, क्यूक्यू इंटरनेशनल, क्यूक्यू म्यूजिक, क्यूक्यू मेल, क्यूक्यू प्लेयर, क्यूक्यू न्यूजफीड, डब्लयूईसवाईएनसी, क्यूक्यू सिक्योरिटी सेंटर, सेल्फी सिटी, मेल मास्टर, एमआई वीडियो कॉल-ज्योमी, उला लांचर शामिल हैं।

लापरवाही पड़ सकती है भारी –

सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जवानों व अधिकारियों के स्मार्ट फोन में कुछ ऐप्स विशेष को अनइंस्टाल किए जाने की एडवाइजरी की पुष्टि करते हुए कहा कि जरा सी भी लापरवाही भारी पड़ सकती है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply