katniLatestमध्यप्रदेश

ऐतिहासिक होगा विजयराघवगढ़ महोत्सव, कल सांसद VD शर्मा करेंगे शुभारंभ, मेला स्थल देख हो जाएंगे रोमांचित

vijayraghavgarh mahotsav 2023 विजयराघवगढ़ के बंजारी में कल 15 मई से विजयराघवगढ़ महोत्सव का आयोजन हो रहा हैं जिसका शुभारंभ हनुमान चालीसा पाठ सुंदर काण्ड के आयोजन के साथ ही क्षेत्रीय सांसद एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के करकमलों से दीप प्रज्वलित कर होगा इस दौरान जिले के जनप्रतिनिधियों क्षेत्र वासियों की बड़ी संख्या में उपस्तिथि रहने वाली है । जिस तरह से तैयारी चल रहीं उसे देख आप भी रोमांचित हो जाएंगे।

wp 1684050881389

  • विजयराघवगढ़ महोत्सव का शुभारंभ कल करेंगे सांसद वीडी शर्मा
  • महोत्सव में कला, शिल्प,संस्कृति, व्यापार, मनोरंजन और परंपराओं का होगा संगम,आएंगे देश दुनिया के प्रसिद्ध कलाकार : संजय पाठक
  • विजयराघवगढ़ गोट टैलेंट के आयोजन से स्थानीय प्रतिभा को निखरने का मिलेगा मौका मिलेगा

विजयराघवगढ़ महोत्सव के बारे में चर्चा करते हुए क्षेत्र के प्रधान सेवक विधायक संजय पाठक ने बताया विजयराघवगढ़ की अपनी लोक संस्कृति, परंपरा और लोक संस्कारों, मनोरंजन कार्यक्रमों में सहभागिता का अपना इतिहास रहा है इसी परंपरा को एक अलग आयाम देने के लिए लगभग 50 एकड़ के एरिया में इस वर्ष से विजयराघवगढ़ महोत्सव मेले का वृहद आयोजन किया जा रहा । मेले के दौरान देश विदेश में लोकप्रिय कलाकारों के द्वारा विविध प्रकार की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ ही, देश की प्रसिद्ध रामलीला का मंचन होगा।

wp 1684050869866

मेले में आकर्षक एवं मनोरंजक झूले लगाये जा रहे हैं मेले के दौरान पूरे एक माह तक नृत्य,संगीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम का मंचन, स्थानीय प्रतिभागियों की स्टैंड-अप प्रतियोगिता, शॉपिंग, खान-पान, मीना बाजार, हथकरघा उत्‍पादों के स्‍टाल, व्यापार और परंपराओं का संगम के साथ लेज़र शो का भी आयोजन होगा जो मेले में आने वाले लोगों के जीवन में नई उमंग और उत्साह भरेगा यह मेला महोत्सव 15 जून तक आयोजित होगा।

IMG 20230514 WA0025 IMG 20230514 WA0024 IMG 20230514 WA0023

विजयराघवगढ़ गोट टैलेंट का भी होगा आयोजन

इस दौरान महोत्सव समिति की तरफ से क्षेत्र की सांस्कृतिक विधाओं को बढ़ावा देने के लिए विजयराघवगढ़ गोट टैलेंट VIJAYRAGHAVGARH’S GOT TALENT कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें गायन, नृत्य, नाटक के आयोजनों में प्रतिभागी एकल एवं सामूहिक श्रेणी में भाग ले सकते हैं। यह सांस्कृतिक आयोजन मेला परिसर में 25 मई से 27 मई के बीच आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय इस आयोजन के दौरान आडिशन, सेमीफाइनल, फायनल के माध्यम से आने वाले विजेताओं को को 51 सौ से 25 हजार तक के पुरूस्कार प्रदान किए जाएंगे । यह आयोजन क्षेत्रीय प्रतिभा के निखार का महत्वपूर्ण मंच साबित होगा । इस कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्र के प्रतिभाशाली कलाकारों की खोज कर और उनको विभिन्न श्रेणियों में वर्गीकृत करते हुए मंच में प्रदर्शन करने एवं आंतरिक कला का प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान किया जाएगा।

प्रसिद्ध हास्य कलाकार एहसान कुरेशी व उनकी टीम

महोत्सव में के दौरान अलग अलग दिनांक पर प्रसिद्ध हास्य कलाकार एहसान कुरेशी व उनकी टीम,धार्मिक गीत गायक मनीष अग्रवाल,शाहनाज अख्तर, संजो बघेल, तृप्ति शाक्या सहित लोक गायक जित्तू खरे बादल एवं अन्य कलाकारों प्रस्तुति होगी ।

Back to top button