ऐक्ट्रेस ने यूट्यूब पर अपलोड किया अर्शी खान का ‘प्राइवेट विडियो’, लगाए गंभीर आरोप

गहना ने अर्शी खान का प्राइवेट वीडियो रिलीज कर दिया था। हालांकि फ्लिन रेमोडियोस की विनती पर उसे यूट्यूब से हटा लिया गया था। जिसके बाद अर्शी खान टीम ने ट्विट कर कहा था- फ्लिन रेमोडियोस की विनती पर यूट्यूब ने गहना वशिष्ठ के कथित फेक वीडियो को डिलीट कर दिया है। यह वीडियो काफी पुराना है। इसके बाद गहना ने ट्विट कर कहा कि उनके पास अभी भी ओरिजनल अनकट वीडियो है।
फ्लिन रेमोडियोस ने मुंबई में एक बयान जारी कर कहा- मैं गहना वशिष्ठ द्वारा दिए गए बयान और इंटरव्यू के लेख को पढ़ रहा हूं जो उन्होंने मेरी क्लाइंट अर्शी खान को लेकर दिए हैं। मैं अभी तक चुप था क्योंकि जब बिग बॉस जैसा शो चल रहा है तो हर कोई इस विवाद में कूद रहा है। मैं चाहता हूं कि इस बात को स्पष्ट कर दूं कि मैं 3-4 साल पहले गहना के पीआर को देखता था। लेकिन इस समय मीडिया हैंडलिंग से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। उनका पीआर सुरेश शेट्टी देख रहे हैं और गहना के द्वारा दिए जा रहे बयानों से मेरा कोई वास्ता नहीं है। अर्शी खान की ओर से मैंने अपने वकील को निर्देश जारी किए हैं जो गहना पर अर्शी के खिलाफ झूठे, निराधार और मानहानी करने वाले बयानों की वजह से 1 करोड़ रुपए का केस दर्ज करेंगे।








