एमपी में बिगड़े हालात, सीएम शिवराज ने बुलाई आपात बैठक

MP CM Shivraj Singh Chouhan

भोपाल। मध्य प्रदेश में भारत बंद के दौरान हुई हिंसा के बाद बिगड़े हालातों को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आपात बैठक बुलाई है. इस बैठक में डीजीपी और मुख्य सचिव सहित आला अफसर मौजूद हैं.

दरअसल, राज्य में भारत बंद के दौरान कई जगहों पर आगजनी, तोड़फोड़ और फायरिंग के बाद पुलिस को हालात पर काबू पाने के लिए कर्फ्यू लगाना पड़ा है. इसके बावजूद अभी भी कई जगहों पर हिंसक प्रदर्शन और टकराव जारी है. अब तक दो लोगों की मौत होने के बाद शिवराज ने आपात बैठक बुलाई है.

मुख्यमंत्री इस बैठक में डीजीपी ऋषि कुमार शुक्ला और मुख्य सचिव बीपी सिंह से ग्वालियर-चंबल अंचल के हालातों की जानकारी ले रहे हैं.

इसे भी पढ़ें-  भोपाल में रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड: आगरा से गिरफ्तार आरोपी वरुण कुमार का शॉर्ट एनकाउंटर; मुगलिया छाप के पास पुलिस पर हमला कर भागने की कोशिश, पैर में लगी गोली