Latest

एमपी की तरह राजस्थान में ‘ऑपरेशन लोटस” सचिन पायलट के साथ 22 विधायक, पुलिस ने भेजा नोटिस

Rajasthan Political Crisis: राजस्थान में सियासी संकट गहराता जा रहा है। प्रदेश में चल रही सियासी उठापटक के बीच शनिवार की शाम चार गाड़ियों में सवार राजस्थान के करीब 12 विधायक गुरुग्राम के मानेसर से सटे स्थित आइटीसी ग्रैंड भारत होटल पहुंच गए।

इनमें से 10 कांग्रेस के तथा दो निर्दलीय विधायक बताए जा रहे हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जरा है कि यहां 24 विधायक पहुंचे हैं। विधायकों के आते ही पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई। खबर यह भी है कि इनमें से कुछ विधायक रविवार को दिल्ली जाकर सोनिया गांधी से मुलाकात कर सकते हैं। बता दें, मार्च में मध्य प्रदेश के कई कांग्रेसी विधायक यहां पर ठहरे थे। बाद में इसी होटल से कमल नाथ की सरकार को अल्पमत में लाने की पटकथा लिखी गई थी।

इस बीच पुलिस ने सरकार गिराने का षडयंत्र रचने के आरोप में सचिन पायलट को नोटिस भेज दिया है। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बैठक कर रहे है लेकिन इस बैठक में मात्र 8 मंत्री और 6 विधायक ही शामिल हैं। साफ है राजस्थान भी कांग्रेस की टेंसन बनने वाला है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम